यूपी में फिर बरामद हुईं बिहारी पिस्टलें

पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद के टूण्डला क्षेत्र रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस ने गुड्डू उर्फ आफताब नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह एक असलहा तस्कर है और पुलिस द्वारा तलाशी ली तो उसके पास से 10 पिस्तौलें तथा 10 मैगजीन कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह पिस्तौलें बिहार के जमालपुर क्षेत्र से चार-चार हजार रुपए में लाया था जिन्हें वह उत्तर प्रदेश में 35-40 हजार रुपए में बेच देता था।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये असलहे के तस्कर गुड्डू से जिले के कई पुलिस अधिकारियों ने गहन पूछताछ की है। पूछताछ में उसने इस नेटवर्क में बिहार-यूपी के कनेक्शन के बारे में कई जानकारियां दी हैं। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर तस्करी के इस नेटवर्क को पता लगाने में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि इसके लिए यूपी बिहार के साथ आस-पास के अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications