यूपी: बदमाशों ने होमगार्ड को जिंदा जलाया, मौत

मलावन सकीट मार्ग पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे राह में रोक लिया। बदमाशों ने तेजपाल व उसके साले मोहनलाल पर लाठी डण्डों से हमला कर दिया। लोगों को लहूलुहाल करने के बाद उन्होंने तेजपाल को जान से मारने के धमकी दी। मोहनलाल किसी प्रकार वहां से भाग निकला और पास के गांव पहुंच गया। उधर हमलावरों ने तेजपाल को जमकर पीटा।
बताया जा रहा है कि तेजपाल ने एक हमलावर को पहचान लिया था जिस कारण उन्होंने तेजपाल को मारने का निर्णय करते हुए उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। यह देखने के बाद हमलावरों ने तेज पर उसी के द्वारा खरीदा हुआ डीजल डालकर आग लगा दी। दूसरी ओर जान बचाकर भागा मोहनलाल पास के गांव वालों व पुलिस को लेकर जब घटना स्थल पर पहुंचा तो हमलावर भाग चुके थे तथा तेजपाल का अधजला शव मौके पर पड़ा था।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस तेजपाल के साले मोहनलाल जो मैनपुरी के कुरावली थानान्तर्ग आने वाले नगला हरियाणा गांव का रहने वाला है से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications