प्रधानमंत्री ने की अन्‍ना की तारीफ, कहा शुभ संकेत है उनका आंदोलन

Anti-graft movement augurs well for nation: PM
दिल्‍ली। केन्‍द्र सरकार और अन्‍ना हजारे के बीच कसाकसी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने परोक्ष रूप से भ्रष्‍टाचार विरोधी आंदोलन की जमकर तारीफ की। मनमोहन सिंह ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना के आंदोलन में आम जनता की रूचि और इस मुद्दे पर बहस निश्चित रूप से एक शुभ संकेत है। राष्‍ट्रीय एकता परिषद की तरफ से आयो‍जित किये गये बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में स्‍थानीय प्रशासनिक संस्‍थानों की मजबूती और नागरिकों की सूचना समृद्धि व सक्रियता से भारतीय लोकतंत्र की जड़ें और गहरी हुई हैं।

खास बात तो यह है कि प्रधानमंत्री जी को यह बात उस समय समझ में आई है जब लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 13 दिनों तक अनशन किया था। उन्होंने 16 अगस्त से अनशन शुरू किया था। मनमोहन सिंह ने इसके साथ ही कहा कि नक्सलियों और आतंकवादियों से निपटने के लिए जांच एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों को हरहाल में मजबूत करना होगा।

दिल्‍ली में हुए धमाकों पर बात करते हुए अब खुफिया में जरा भी असावधानी नहीं की जा सकती। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा तंत्रों की आंतरिक समीक्षा की गई है। उन्‍होंने कहा कि कोई भी सभ्य समाज अपने प्रियजनों की मौत बर्दाश्त नहीं कर सकता। आपको बताते चलें कि बुधवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट के बाहर हुए बम धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+