जयाप्रदा ने कहा, अमर सिंह को अपनों ने लूटा है

जयाप्रदा की तीखी वाणी यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंने तो ये तक कह दिया कि अमर सिंह ने देश के बड़े-बड़े लोगों की मदद की वो भी उस वक्त जिस वक्त वो मुफलिसी के दौर से गुजर रहे थें। जयाप्रदा ने बकायदा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल अंबानी और मुलायम सिंह का नाम लेकर कहा कि इन सब के मुश्किल दिनों में जब कोई इनका साथ नहीं दे रहा था तब अमर सिंह ही इनके जीवन में संकटमोचन बनकर प्रकट हुए थे। लेकिन आज जब वो तिहाड़ में हैं तो इनमें से एक भी व्यक्ति इनके पास फटकने नहीं गया है।
गौरतलब है कि कैश फॉर वोट मामले में फंसे अमर सिंह को 12 सिंतबर तक तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाया। उसने पुलिस से अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी लेकिन पुलिस के पास अमर सिंह की ब्लड और यूरिन रिपोर्ट नहीं थी उसने अदालत से 12 सिंतबर तक का वक्त मांगा जिसे कोर्ट ने दे दिया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 12 सिंतबर तक ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications