एक बार फिर आन्दोलन के मूड में जाट

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर आगामी 13 सितम्बर को हरियाणा के हिसार में रैली करेंगे। यह रैली जाट आन्दोलन की शुरूआत होगी जिसक बाद पूरे देश में यह आन्दोलन फैल जाएगा। मलिक ने कहा कि जाट आरक्षण के मामले में केन्द्र व हरियाणा सरकारें वायदे के अनुरूप काम नहीं कर रही हैं, जिससे यह मामला लटक गया है। उन्होंने बताया कि रैली में बड़े आन्दोलन की रणनीति तय की जाएगी। श्री मलिक ने कहा कि यदि हरियाणा सरकार ने जाट आरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आन्दोलन और तेज होगा।
उन्होंने कहा कि आरक्षण के मामले में मुख्य राजनीतिक दलों से भी बातचीत चल रही है ताकि आन्दोलन को देशव्यापी और सफल बनाया जा सके। आंदोलन पर आमादा जाट समिति उत्तर प्रदेश में रैलियों का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को दिल्ली में रैली होगी जिसमें देश के जाट समुदाय के लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications