दिल्ली धमाके को लेकर भाजपा पर उबल पड़े चिंदबरम

नई दिल्ली। दिल्ली धमाकों से उजड़ी दिल्ली का दर्द केवल वो ही समझ सकता है जिसने अपनों को खोया है। वहीं राजनैतिक पार्टियां इस मामले को सियासी रंग देने में जुटी है। जहां गुरूवार को भाजपा ने यूपीए की बैंड बजायी थी वहीं आज यूपीए ने विपक्ष यानी भाजपा पर निशाना साधा है। दिल्ली धमाकों पर सरकार की सफाई देते हुए चिंदबरम ने कहा कि सरकार पूरी तरह से आतंकवाद से लड़ने को तैयार है और वो लड़ भी रही है इसलिए भाजपा को कोई हक नहीं कि वो हम पर सुस्त और निष्क्रिय होने का आरोप लगाये। हर चीज में वक्त लगता है इसलिए आतंकवाद को भी खत्म करने में समय लगेगा। कोई भी चीज एक दिन में नहीं हो जाती।

सरकार आतंकवाद से लड़ने की हर संभव कोशिश कर रही है। सरकार देश के हर व्यक्ति को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार आतंकवादी हमलों के जवाब देने की क्षमता पैदा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन सबसे बड़ी बात हर आदमी को सतर्क रहने की जरूरत है। चिदंबरम ने आगे कहा कि वह देश के सभी धमाकों के लिए उनको जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

जेटली ने मुझे कहा है कि हर हमले के लिए मैं जिम्मेदार हूं तो मै उनसे कहना चाहता हू कि जब से मैं होममिनिस्टर बना हूं तब से केवल तीन धमाके हुए हैं और तीनों की जांच जारी है लेकिन ऐसे ही आरोप दूसरी पार्टियों के ऊपर भी है इसलिए मुझे दोषी ठहराना उचित नहीं है। चिंदबरम ने कहा कि कर्नाटक, यूपी और दिल्ली में हुए तीनों जगह के धमाके की जांच वहां के राज्य सरकारों को सौंप दी गई है। अगर जांच में देरी होती है तो राज्य सरकार जिम्मेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+