खतरे में दिल्ली, 13 सितंबर को हो सकता है शॉपिंग मॉल में बड़ा धमाका

आपको बता दें कि 7 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 के बाहर हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 80 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। धमाके के बाद पहले तो हूजी ने इसकी जिम्मेदारी ली थी मगर अचानक इंडियन मुजाहिद्दीन की तरफ से भेजे गये मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद हराम कर दी है। आईएम ने अपने मेल में लिखा है कि यह धमाका हूजी ने नहीं बल्कि उसने किया है। अपने मेल में आईएम ने लिखा है कि आने वाले 13 सितंबर को वह दिल्ली के एक मॉल में धमाका करने वाले हैं।
आईएम ने साफ लिखा है कि वह धमाका करके रहेंगे अगर रोकना हैं तो रोक लें। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली हाईकोर्ट विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) चीफ एससी सिन्हा ने पुलिस आयुक्त बीके गुप्ता से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि एनआइए चीफ ने विस्फोट से संबंधित अभी तक जांच के अलावा पुलिस के सहयोग पर भी चर्चा की। सूत्रों की मानें तो जिस प्रकार दिल्ली हाईकोर्ट पर चार माह के अंदर आतंकियों ने दो बार विस्फोट किया उससे माना जा रहा है कि दिल्ली में आतंकियों ने सुरक्षित ठिकाना बना रखा है।
यह भी कहा जा रहा है कि आतंकी दिल्ली में बैठकर टीवी चैनलों के माध्यम से पुलिस जांच पर नजर रख रहें हों। एजेंसियों के जहन में इंडियन मुजाहिद्दीन का मॉड्यूल घूम रहा है। इससे पहले जब 2008 में दिल्ली में श्रंखलाबद्ध धमाके हुए थे तब भी ऐसा ही हुआ था। एजेंसियां कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल तक आतंकियों का सुराग तलाश रही थीं और आतंकी ठीक उसकी नाक के नीचे बाटला हाउस में टीवी पर पुलिस की कसरत देखकर मुस्करा रहे थे। एनकाउंटर के बाद पकड़े गए आतंकियों से खुलासा हुआ कि बम विस्फोट की हर वारदात के बाद वह लोग टीवी पर घटनास्थल का नजारा देखते थे।
खैर यह बात अलग है कि इस वक्त आतंकियों का क्या मूवमेंट है मगर सबसे खास बात यह है कि मेल के माध्यम से मॉल में धमाके की दी गई धमकी पर सुरक्षा एजेंसियों को सजग हो जाना चाहिए। क्योंकि अगर इस धमकी को हल्के में लिया गया तो दिल्ली में एक और तबाही हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications