9/11 की बरसी पर ओबामा खुद ले रहे हैं सुरक्षा का जायेजा

9/11 Attack
वॉशिंगटन। वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले की दसवीं बरसी पर एक बार फिर अमेरिका चौकन्‍ना हो गया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को खबर मिली है कि आतंकवादी 9/11 यानी 9 सितम्‍बर को अमेरिका पर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। इसे लेकर हफ्तों पहले से सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंध कर दी गई। खास बात यह है कि राष्‍ट्रपति बराक ओबामा निरंतर खुफिया तंत्र के संपर्क में बने हुए हैं।

9 सितम्‍बर 2011 को वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हुआ हवाई हमला अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा हमला का जाता है। इस हमले की बरसी पर हर साल अमेरिका मृतकों को श्रद्धांजलि देता है, लेकिन इस बार श्रद्धांजलि सभाओं के पीछे खड़े होंगे सुरक्षा गार्ड। समुद्री सीमाओं पर गश्‍त कर रहे हैं नौसेना के कमांडो और हवाई सीमा पर पैनी नजर बनाये हुआ है तकनीकी विभाग। यही नहीं खुफिया एजेंसियों के एक-एक अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह चौकन्‍ने हैं।

ऐसा इसलिए क्‍योंकि अमेरिका को खबर मिली है कि एक अमेरिकी नागरकि समेत तीन आतंकवादी अफ्गानिस्‍तान से अमेरिका आ चुके हैं। खबर है कि ये तीनों अगस्‍त 2011 में अमेरिका में दाखिल हुए थे। यह भी खबर है कि ये लोग न्‍यूयॉर्क में किसी वाहन में बम रखने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी खबरें आती रही हैं कि ओसामा बिन लादेन की मौत का बदला लेने के लिए अल-कायदा ने 9/11 को बड़ा हमला करने की योजना बनायी है।

खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मद्देनजर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा खुद देश की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। व्‍हाइट हाउस के मुताबिक खुफिया विभाग के अधिकारी पल-पल की जानकारियां राष्‍ट्रपति को दे रहे हैं। खास बात यह है कि अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां एक छोटी सी जानकारी के तुरंत बाद इतनी चौकन्‍नी हो गईं, कि उनके देश पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

वैसे सही भी है, यही कारण है कि अमेरिका की चुस्‍त सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र के आगे भारत, पाकिस्‍तान जैसे देश बहुत पीछे हैं। अगर हमारे देश में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए चूसने के बजाये नेताओं ने सुरक्षा पर खर्च किये होते तो देश के शहरों में इस तरह धमाके नहीं होते और ना ही 26/11 जैसा कोई हमला होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+