शव रखकर किसानों ने शुरू किया अनशन

उपायुक्त के विरूध मुकदमा दर्ज करने की मांग के साथ उन्होंने ऐलान किया कि जब तक सरकार गोरखपुर की जमीन से धारा 6 नहीं हटाती, वे शहीद ईश्वर सिंह के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एक बारगी तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे उपायुक्त के निवास पर ही संस्कार करेंगे मगर समर्थकों द्वारा समझाने पर उन्होंने अपनी बात सुधारी और कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, वे पार्थिव देह का संस्कार नहीं करेंगे।
अपनी मांगों को मनवाने के लिए गोरखपुर के किसानों ने आज से कर्मिक अनशन शुरू कर दिया है। आज के अनशन पर तेलूराम, जयपाल, रामस्वरूप, पृथ्वी सिंह व जोगीराम बैठे हैं। आज के धरने में जहां गोरखपुर के किसानों की तादाद काफी नजर आई वहीं महिलाओं ने भी भारी संख्या में धरने में शिरकत की। भीड़ की खबर पाकर राजनीतिक पार्टियों के नेता लोग भी धरने पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
प्रशासन की तरफ से अध्यक्षता कर रहे एसडीएम बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने रात को प्रधान हंसराज सिवाच को अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवाया। उन्होंने धरनारत सभी किसानों का भी मेडिकल चैकअप करवाया है।
उन्होंने रहस्योदघाटन किया है कि मृतक किसान के हिस्से में 13.5 एकड़ जमीन आती है और यह जमीन प्रस्तावित अधिग्रहण में आती ही नहीं और नहीं उनके भाई कश्मीर सिंह की जमीन अधिग्रहण में आती है। एस डी एम ने बताया कि उनकी जमीन जांडली रोड़ पर है जो परमाणु संयत्र के दायरे में है ही नहीं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सांय तक गांव के नम्बरदारों व पंचों के माध्यम से मामले का हल करवाकर ईश्वर सिंह का अंतिम संस्कार करवा दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications