नोएडा के युवक ने पहले ही दे दी थी बम धमाके की जानकारी

Pakistan link to Delhi High Court blast
दिल्‍ली। नोएडा के एक युवक की सूचना को सुरक्षा एजेंसियों ने अगर गंभीरता से लिया होता तो शायद 12 लोगों को अपनी जान नहीं गवानी पड़ती। नोएडा के एक युवक को बीते 16 अगस्‍त को पाकिस्‍तान से एक कॉल आई थी। उस कॉल में कहा गया था कि 7 सितंबर को दिल्‍ली हाईकोर्ट में धमाके किये जायेंगे। नोएडा पुलिस ने इसकी सूचना दिल्‍ली पुलिस सहित एटीएस और एनआईए को दी थी।

इसके बावजूद भी फोन करने वालों का पता नहीं चल सका और परिणाम एक घाटक विस्‍फोट कि रूप में सामने आया। अब धमाके के बाद जांच एजेंसी युवक को पूछताछ के लिये ले गई है। नोएडा के भंगंल क्षेत्र के रहने वाले कमल नामक युवक को 16 अगस्‍त को 923453367472 नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे एक या दो घंटे के भीतर धमाके करने की धमकी दी थी। इसके बाद कमल और फोन करने वाले के बीच गाली-गलौच भी हुआ था।

पुलिस के आला अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान से फोन आने की जानकारी एटीएस उत्तर प्रदेश, दिल्ली पुलिस और एनआइए को दे दी गई थी। एटीएस ने नंबर पर काम भी किया था। एटीएस सूत्रों का कहना है कि जिस नंबर से कमल को फोन आया, जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान के लाहौर शहर के एक सेना शिविर के पास का पीसीओ है। यहां से अगस्त में देशभर में करीब छह बार धमाके करने के लिए फोन आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+