गृह मंत्रालय ने दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ बताया

एनएसजी और फोरेंसिंक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर विस्फोट की जांच कर रही है। एनएसजी के डीजी ने बताया कि शुरुआती जांच में विस्फोट में एलईडी (LED) का प्रयोग किया जान पड़ता है। वैसे बम में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ है। इस धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संसद की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृहमंत्री पी चिदंबरम इस मामले पर 12:30 बजे सदन में बयान देंगे। गृह मंत्रालय ने दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ बताया है।
विस्फोट के बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना के बारे में जानकारी इक्ट्ठा कर रहे हैं। पूरे घटनास्थल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, लोगों को वहां से हटाया जा रहा है यहां तक की मीडिया को भी घटनास्थल के पास से हटा दिया गया है। घटना के बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे घटना स्थल की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि कहीं और विस्फोट न हो इसलिए बम निरोधक दस्ता पूरे इलाके की छानबीन कर रहा है। इस विस्फोट को खुफिया विभाग की नाकामी माना जा रहा है। एक चश्मदीद ने बताया कि बम ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। घटना स्थल पर चारों तरफ घायल पड़े हुए थे और वे करार रहे थे।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही 25 मई को यहां लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी पर आतंकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बार फिर विस्फोट करने में कामयाब हो गए। विस्फोट 10.15 बजे के करीब हुआ। गौरतलब है कि आतंकियों ने विस्फोट के लिए हाईकोर्ट के गेट नंबर पांच को इसलिए चुना क्योंकि सुबह दस बजे के करीब यहां काफी भीड़ रहती है। गेट नंबर पांच से ही लोग पास बनवा कर हाईकोर्ट के अंदर दाखिल होते हैं। इसमें बाहर से आए लोगों की भी संख्या काफी होती है।












Click it and Unblock the Notifications