दिल्ली बम धमाका दशहतगर्दों की कायरता पूर्ण हरकत है : मनमोहन सिंह

घायलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जहां गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला बताया है वहीं ढ़ाका में विपक्षी वार्ता के लिए गये प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बम धमाके की कड़ी निंदी की है। उन्होंने इस धमाके के शिकार हुए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। मनमोहन सिंह ने कहा है कि ये दशहतगर्दों की कायरता पूर्ण हरकत है।
गौरतलब है कि दिल्ली के हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 के पाशा इलाके में बम धमाका हुआ है। घायलों को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अब से थोड़ी देर पहले पहुंची है। विपक्ष ने भी इस पूरे प्रकरण की कड़ी निंदा की है। और कहा है देश को इस समय एक जुट होने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications