हरियाणा के स्कूलों में अंगूठा लगाएंगे टीचर

Haryana teacher's attendance with thumb impressions
गुडग़ांव। हेडलाइन पढ़कर यह मत सोचिये कि अंगूठाछाप शिक्षक अब बच्‍चों को पढ़ायेंगे। असल में हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की हाजिरी जल्द ही अंगूठे के निशान के माध्यम से लगेगी। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की लेटलतीफी पर पाबन्दी लगाने के लिए हाजिरी लगाने की नई तकनीक शुरू की जा रही है जिसके लिए सभी स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने का कार्य जारी है।

इस मशीन के लग जाने के बाद स्कूल के सभी अध्यापकों को इस मशीन में अपने अंगूठे से एक बटन को दबाना होगा और बटन दबाते ही उसकी हाजिरी लग जायेगी। यह जानकारी हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक विजेन्द्र सिंह ने गुडग़ांव जिला के खण्ड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यों के साथ आयोजित बैठक में दी। निदेशक ने सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को लेकर शुरू की गई सूचना संचार तकनीक योजना को लेकर जिला के शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए निदेशक ने बताया कि सभी मशीनें स्कूल के प्रधानाचार्य के कार्यालय में लगी होनी चाहिए।

खुद भी सीखें कंप्यूटर और बच्चों को भी सिखाएं

कंप्यूटर शिक्षा को लेकर शुरू की गई नई योजना के बारे में उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सभी स्कूलों में 20-20 स्क्रीन उपलब्ध करवाई गई हैं। अध्यापक विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार प्रत्येक स्क्रीन पर एक या दो विद्यार्थियों को बैठा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि वे सबसे पहले स्वयं कंप्यूटर चलाना सीखें। कंप्यूटर सीखते समय सबसे पहले टाईपिंग का ज्ञान जरूर लें। जब तक स्वयं को किसी विषय का भरपूर ज्ञान नहीं होगा तो उस विषय के बारे में बच्चों को नहीं पढ़ाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर में फोटो को कॉपी व पेस्ट करना, फोटो को एडिट करना और कैमरा व पैनड्राईव से कॉपी-पेस्ट करना जरूर सीखायें। ये सभी चीजें प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या में काम आने वाली होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक है तो विभाग द्वारा अतिरिक्त स्क्रीन उपलब्ध करवा दी जायेंगी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में स्क्रीनों के साथ-साथ जनरेटर भी उपलब्ध करवाये गए हैं ताकि बिजली उपलब्ध ना होने के कारण शिक्षा के कार्य में बाधा ना आये।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभाग की वैबसाईट पर पाठ्iय सामग्री उपलब्ध है। वैबसाईट के माध्यम से पढऩे और अध्यापकों द्वारा रूबरू शिक्षा देने में काफी अन्तर है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थी व अध्यापकों में एक-दूसरे से संवाद नहीं होता तब तक किसी भी विषय को पूरी तरह जानना कठिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+