नकली सीबीआई अधिकारी के लॉकर मे 7 करोड़ का सोना

इनमें एक अश्वनी शर्मा सेक्टर 13-17 का रहने वाला है। छानबीन में जुटी सीबीआई की टीम मंगलवार को मुंबई से पानीपत पहुंची टीम ने जब आइडीबीआई बैंक शाखा में अश्वनी शर्मा का लॉकर खंगाला तो होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले शर्मा के लॉकर में सोने के आभूषण-बिस्किट और नकदी मिले। सूत्रों के मुताबिक बरामद स्वर्णाभूषण और बिस्किट 25 किलो से ज्यादा है।
नकदी कितनी मिली है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया कि छानबीन चल रही है। सीबीआई की टीम जिले के दूसरे बैंकों में भी रिकॉर्ड खंगाल सकती है। सूत्रों के मुताबिक ठगों के इस गिरोह द्वारा अब तक 28 लोगों को शिकार बनाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications