यूपी: छोटा राजन के राइट हैंड की इलाहाबाद में गोली मारकर हत्‍या

Uttar Pradesh: Underworld don’s accomplice Osama killed in Allahabad
लखनऊ। इलाहाबाद घूरपुर थाना क्षेत्र की इरादतगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप छोटा राजन गिरोह के एक शूटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह माफिया डॉन छोटा शकील के खिलाफ मुंबई पुलिस को मुखबिरी करता था। डी कंपनी के शूटर काफी दिनों से उसकी तलाश में थे और शनिवार देर रात उसे मौत के घाट उतार दिया।

इलाहाबाद पुलिस ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी है। इरादतगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह लोगों ने एक युवक की लाश पड़ी देखी, तो पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक को गोलियों से छलनी किया गया है। उसकी जेब से पुलिस को मोबाइल मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त आबू ओसामा (26) निवासी बारा कला थाना खेतासरांय जनपद जौनपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने जांच पड़ताल का दायरा बढ़ाया, तो पता चला कि वह माफिया डॉन छोटा राजन का शूटर था। उसके खिलाफ मुंबई में कई मामले दर्ज हैं। इलाहाबाद में भी करीब आधा दर्जन मुकदमे हैं। इधर, कुछ समय से वह डी कंपनी का माफिया डॉन छोटा शकील के गिरोह के खिलाफ मुंबई पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराता था, जिस कारण छोटा शकील के शूटर उसकी तलाश में जुटे थे।

शनिवार रात उसे शहर में ही कहीं पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इरादतगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास लाश फेंकी और निकल गए। घूरपुर पुलिस का कहना है कि आबू ओसामा छोटा राजन का शूटर था। पूरी संभावना है कि डी कंपनी का माफिया डॉन छोटा शकील ने अपने शूटरों से उसकी हत्या कराई है। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+