अग्निवेश ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की

अग्निवेश पर अमरनाथ यात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। गौरतलब है कि हांसी के समाजसेवी प्रवीण तायल ने अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर स्वामी अग्निवेश के खिलाफ अदालत में इस्तगासा दायर किया था।
तायल ने याचिका में धार्मिक स्थानों की मर्यादा को भंग करने पर स्वामी अग्निवेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर सुनवाई के बाद हांसी के उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अश्वनी महता ने पुलिस को स्वामी अग्निवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया था लेकिन स्वामी अग्निवेश को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। इस पर अदालत ने स्वामी अग्निवेश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर हांसी के डीएसपी को 19 सितंबर तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications