सोनिया की हालत में सुधार, प्रियंका के साथ आज लौट सकती हैं भारत

दिल्‍ली। राजनैतिक उथल पुथल से जूझ रही कांग्रेस शायद अब राहत की सांस ले सकती है। क्‍योंकि कांग्रेस सुप्रीम सोनिया गांधी संभवत: बुधवार तक भारत लौट सकती हैं। अमेरिका में ऑपरेशन कराने के बाद डाक्‍टरों ने उन्‍हें बेड रेस्‍ट की सलाह दी थी और अब उनकी तबियत में तेजी से सुधार आया है। राहुल गांधी शनिवार को ही अमेरिका से वापस लौटे थे। ऐसा माना जा रहा था कि राहुल गांधी अपनी मां को अस्‍पताल से ही लेकर लौंटेंगे मगर हुआ नहीं।

कांग्रेस मुख्‍यालय से यह संकेत दिया गया है कि राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन प्रियंका गांधी अमेरिका गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका सोनिया गांधी को अस्‍पताल से वापस भारत ले आने के लिये गई हैं। सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी की सेहत में तेजी से सुधार हुआ है। वर्तमान हालत को देखते हुए सोनिया गांधी के आने के बाद पार्टी को राहत की सांस मिलेगी। आपको बताते चलें कि अन्‍ना हजारे के अनशन के दौरान पार्टी को सोनिया गांधी की कमी बेहद खली थी।

उल्‍लेखनीय है कि 4 अगस्‍त को अमेरिका के अस्‍पताल में सोनिया गांधी का ऑपरेशन हुआ था। सोनिया गांधी ने अपनी अनुपस्थिति में पार्टी के कामकाज को निपटाने के लिये चार सदस्‍यी टीम का गठन किया था। फिलहाल सोनिया गांधी के बीमारी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। मगर सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी का ऑपरेशन अमेरिका के एक कैंसर अस्‍पताल में हुआ था जिससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी को कैंसर की बीमारी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+