Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिन मम्‍मी राहुल गांधी लौटे इंडिया

Congress general secretary Rahul Gandhi returns from US
दिल्‍ली। अमेरिका में इलाज के बाद डाक्‍टरों की देख-रेख में स्‍वास्‍थय लाभ ले रहीं कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी को वापस लेने गये उनके बेटे और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत वापस लौट आये हैं। खास बात यह है राहुल गांधी अमेरिका से अपनी मां सोनिया गांधी के बिना अकेले ही वापस लौटें हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही राहुल गांधी अमेरिका गये थे।

अमेरिका से आने के बाद राहुल गांधी ने तो कुछ नहीं कहा है मगर पार्टी सूत्रों के हवाले से यह संकेत दिया गया है कि सोनिया गांधी की हालत में सुधार है वह सितंबर के पहले सप्‍ताह तक देश वापसी कर सकती हैं। पार्टी सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी उन्‍हें वापस ले आने ही गये थे मगर वह उनके बिना ही देश वापस लौट आये। हालांकि पार्टी हाई कमान के वरिष्‍ठ सूत्रों ने बताया कि सोनिया बहुत जल्द देश लौट आएंगी।

उल्‍लेखनीय है कि बीते 4 अगस्‍त को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का अमेरिका के एक अस्‍पताल में ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद डाक्‍टरों ने सोनिया गांधी को बेड रेस्‍ट की सलाह दी थी। उसके बाद से सोनिया गांधी अमेरिका के अस्‍पताल में ही हैं। सोनिया गांधी ने अमेरिका से पत्र लिखकर यह जानकारी दी थी कि उनकी अनुपस्थिति में पार्टी की गतिविधियों पर राहुल गांधी, एके एंटनी, अहमद पटेल, और जनार्दन द्विवेदी नजर रखेंगे। फिलहाल उनकी बीमारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। चुकी उनका ऑपरेशन कैसर के एक अस्‍पताल में हुआ है तो ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि सोनिया गांधी कैंसर की बीमारी से पीडि़त हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+