पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में निर्माण रोके चीन: भारत

पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में चीन द्वारा हो रहे निर्माण कार्य पर लोकसभा में सांसदों ने रक्षामंत्री एके एंटनी से प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछा था। इसके जवाब में लिखित रूप से अपनी सफाई पेश करते हुए रक्षामंत्री एके एंटनी ने कहा कि इस मामले में हम चीन से अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। चीन से सीमा पर तुरंत निर्माण कार्य रोकने की भी हिदायत दी गई है।
कुछ दिन पहले अमेरिका ने भी अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया था कि चीन ने भारत की सीमा पर मिसाइलें तान रखी हैं। इस मामले पर भी भारत ने चीन से उसकी प्रतिक्रिया जानी थी। चीन ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल की 778 लंबी रेखा को लेकर विवाद है। चीन पाकिस्तान को सहयोग देकर इस इलाके में अपना नियंत्रण करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications