अमर सिंह तो एक मोहरा है असली अपराधी तो अब भी बाहर : भाजपा
नई दिल्ली। कैश फार वोट मामले में अमर सिंह को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अमर सिंह को 19 सिंतबर तक जेल भेजा गया है। उनकी बीमारी का हवाला भी काम नहीं आया।
हालाकि कोर्ट ने कहा है कि अमर सिंह की सेहत का पूरा ख्याल रखा जाये। महावीर भगौरा और फग्गन सिंह कुलस्ते को भी जेल भेजा गया है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि वर्ष 2008 में विश्वास मत के दौरान अमर सिंह के ऊपर सासंदो की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा था।
अमर सिंह के जेल जाने पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बोला कि बड़ी देर बाद अमर सिंह को जेल भेजा गया है। खैर जो हुआ ठीक हुआ है लेकिन अमर सिंह तो केवल एक मोहरा है। कहानी के हीरो तो कोई और है आखिर सांसदो को देने के लिए पैसा कहां से आया है?
ये बात तो साबित हो गई है कि जिस गाड़ी से नोट भेजे गये थे वो अमर सिंह की पत्नी के नाम पर है। भाजपा ने कहा है कि बहुत जल्द उन लोगों को भी बेनकाब किया जाये जो इस कहानी के रचनाकार है।













Click it and Unblock the Notifications