पति द्वारा अप्राकृतिक सेक्स से परेशान महिला तलाक पर अड़ी

इसके चलते अगस्त में पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समाज के लोगों ने समझौता करा दिया। रविवार को कोतवाली में पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति अब भी उसके साथ मारपीट करता है और अप्राकृतिक संबंध बनाने पर जोर देता है। शिकायत पर पुलिस पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आज यानी सोमवार को दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।
उधर आसतपुर नागल निवासी प्रेमी युगल मंदिर में शादी करने के बाद रविवार को थाने पहुंचा। युवती ने एसओ से पति से साथ रहने की इच्छा जताते हुए परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर युवती को पति के साथ भेज दिया है। आसतपुर नागल निवासी सोविंदर कश्यप का गांव की युवती मीनाक्षी प्रजापति से प्रेम संबंध थे। दोनों ने गांव से भागकर गाजियाबाद के विजयनगर स्थित एक मंदिर में नौ मार्च को शादी कर ली।
युवती ने बताया कि शादी करने के बाद जब वह घर पहुंची तो मां-बाप ने गैर बिरादरी के युवक से शादी करने का दबाव बनाकर बयान बदलवाने की कोशिश की। परेशान होकर युवती घर से प्रेमी के पास चली गई। दूसरी ओर सोविंदर के परिजनों ने भी उसे गैर बिरादरी की युवती से प्रेम विवाह करने पर परिवार से बेदखल कर दिया। खुद को परिजनों के चंगुल में फंसता देख रविवार को प्रेमी युगल मोदीनगर कोतवाली पहुंचा। एसओ सुधीर त्यागी ने बताया कि युवती ने परिजनों को दरकिनार कर पति के साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications