अफजल पर कितना खर्च किया, जेल प्रशासन को पता नहीं

No record of expenditure on Afzal Guru
नई दिल्ली। 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले का दोषी अफजल गुरु की तामीरदारी पर जेल प्रशासन ने कितना खर्च किया, उसे पता नहीं है। प्रशासन ने कहा है कि उसके पास इस बात का रिकार्ड नहीं है कि किस कैदी पर कितना पैसा खर्च हुआ है। इस बात से असंतुष्ट आरटीआई आवेदन कर्ता ने फैसले के खिलाफ अपीली अभिकरण में याचिका दायर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गैर सरकारी संगठन नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज ने आवेदन किया था कि सरकार यह बताए कि अफजल गुरु की सुरक्षा और उसके खाने-पीने पर अभी तक कितना पैसा खर्च किया है।

इसके जवाब में अधिकारियों ने आवेदनकर्ता को बताया कि किसी भी कैदी के ऊपर खर्च होनेवाली इस तरह की राशि का ब्यौरा नहीं रखा जाता है। तिहाड़ जेल के जेल महानिदेशक कार्यालय के सार्वजनिक सूचना अधिकारी ने आवेदन के जवाब में कहा कि किसी भी कैदी की सुरक्षा, सलामती और खाने-पीने के ऊपर खर्च होनेवाली राशि का ब्यौरा नहीं रखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस जवाब को नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने अविश्वसनीय बताया है और इसके खिलाफ जेल महानिदेशक कार्यालय की प्रथम अपीलीय प्राधिकरण के सामने अपील की है। कुमार ने दावा किया है कि हर जेल में हाई-प्रोफाइल कैदियों के खर्चों का ब्यौरा रखा जाता है। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया है जिनमें कहा गया था कि महाराष्ट्र सरकार, मुंबई हमलों के दोषी अजमल कसाब की सुरक्षा और खाने-पीने पर होने वाले खर्चे का ब्यौरा रख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+