राहुल गांधी के संवैधानिक लोकपाल पर जेएस वर्मा ने भी लगाई मुहर
नई
दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के संवैधानिक लोकपाल पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस जेएस वर्मा ने भी मुहर लगा दी है। राहुल गांधी के संवैधानिक लोकपाल के मुद्दे पर न्यायमूर्ति जेएस वर्मा ने कहा कि एक मजबूत लोकपाल के मुद्दे पर जनता की मांग को संतुष्ट करने के लिए सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए। id="toptextpromo">न्यायमूर्ति
वर्मा ने कहा कि एक संवैधानिक लोकपाल को मजबूत, बहुत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली होना चाहिए। हालांकि उन्होंन आशंका भी जतायी कि लोकपाल चाहे जिस किसी भी रूप में हो, सभी स्रोतों से भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए रामबाण नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जेएस
वर्मा ने कहा कि लोकपाल के सभी पहलुओं को पूरी तरह से जांच परख लेनी चाहिए। यह भ्रष्टाचार का इलाज तो करें पर वह स्वयं बीमार न हो। इसलिए सभी उपायों पर गौर कर लेने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि अन्ना के अनशन के 11वें दिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अपना मुंह खोला था और उन्होंने सरकार और अन्ना टीम से अलग रखकर एक संवैधानिक लोकपाल की वकालत की थी।











Click it and Unblock the Notifications