सिरसा में नशे में धुत्त पुलिस कर्मियों की धुनाई

आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने घर में अकेली महिला से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसी बात पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा दोनों पुलिस कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। बाद में नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी अजायब सिंह मौके पर गए तथा लोगों को शांत करवाया।
इस बारे में थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि सट्टा की गुप्ता सूचना मिलने पर चौकी का एक पुलिस कर्मी उक्त घर में सिविल वर्दी में गया था। वहां पर कुछ लोग बैठे हुए थे जिन्होंने खुद को बचाने के लिए पुलिस कर्मी पर शराब पीने व महिला से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर दी। उन्होंने लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।












Click it and Unblock the Notifications