रेड्डी बंधुओं के नजदीकी श्रीरामुलू का इस्‍तीफा

B Sriramulu, associate of Reddy brothers resigns from Karnataka assembly
बेंगलूरु। अवैध खनन ने कर्नाटक की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस मामले में सीबीआई द्वारा रेड्डी बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री और रेड्डी बंधुओं के नजदीकी बी श्रीरामुलू ने विधानसभा से इस्‍तीफा दे दिया है। श्रीरामुलू ने बताया कि उन्‍होंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है और वे अपना त्‍याग पत्र स्‍पीकर को भेज देंगे।

उनके इस निर्णय के पीछे जो अटकलें लगाई जा रही हैं उसके अनुसार रेड्डी बंधुओं को के‍बिनेट में जगह न देना बताया जा रहा था। मुख्‍यमंत्री सदानंद गौड़ा द्वारा रेड्डी बंधुओं को कर्नाटक की केबिनेट में जगह न मिलने की वजह से रेड्डी बंधू बगावती तेवर अपनाए हुए थे। रेड्डी बंधुओं का जिक्र भी लोकायुक्‍त संतोष हेगड़े ने अपनी रिपोर्ट में किया था। दोनों बंधुओं पर अवैध खनन में शामिल होने के आरोप लगे थे। जिस वजह से मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें केबिनेट में शामिल नहीं किया था। रेड्डी बंधुओं ने पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा के खिलाफ भी बगावत की थी।

बीएस येदियुरप्‍पा के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफे के बाद रेड्डी बंधु श्रीरामुलू को केबिनेट में जगह दिलाना चाहते थे। लेकिन येदियुरप्‍पा के विरोधी होने की वजह से उनकी यह चाल कामयाब नहीं हो पाई थी। अब श्रीरामुलू के इस्‍तीफे देने के बाद कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सदानंद गौड़ के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं जिन्‍होंने अभी एक महीने पहले ही मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+