यूपी में धड़ल्ले से अवैध निर्माण करा रहीं हैं मायावती: सपा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्यों से मोटा कमीशन वसूला जाता है। मु यमंत्री मायावती में यह कमीशन वसूलने की ललक बढ़ती ही जा रही है। राजधानी में हरियाली नष्टi करने के बाद अब बसपा सरकार जिलों में यह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बलिया में इसकी शुरूआत हो गयी है। बिल्थरा रोड स्थित जिला पंचायत के डाकबंगला परिसर में कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाने के लिए वहां लगे हरे पेड़ों और बागों को काटा जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इसको लेकर जनता में भी रह्वोष है। जनता सरकार द्वारा जबरन किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ बंद और सार्वजनिक सभा का आयोजन कर अपना विरोध जता रही है। बावजूद इसके अवैध निर्माण पर रोक नहीं लग पा रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी दी है कि इन निर्माण कार्यों पर रोक लगायी जाये नहीं तो परिणाम घातक होंगे।
उन्होंने कहा कि कांशीराम आवास योजना के लिए बलिया में अन्यत्र पड़ी सरकारी भूमि का इस्तेमाल किया जा सकता है। हरे-भरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण से खिलवाड़ करना उचित नहीं। सपा ने मांग की है कि इन अवैध निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराया जाये।












Click it and Unblock the Notifications