मुंबई: लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर फिसला टर्किश विमान, बाल-बाल बचे यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुयार टर्किश एयरवेज का टीके 720 विमान इस्तांबुल से मुंबई आ रही थी। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद यह फिसल गया और टैक्सियों के लिए बने रास्ते एन 8 पर कीचड़ में जाकर फंस गया। हादसा सुबह लगभग सवा 4 बजे हुई। विमान को हटाने का काम जारी है मगर हवाई पट्टी को साफ कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि जहाज में 97 यात्रियों सहित विमान के 4 कू्र मेंबर मौजूद थे। जहाज में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया है। आपको बताते चलें कि तीन दिन पूर्व ही कोच्चि एयर पोर्ट पर गल्फ एयरवेज का एक विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया था और कीचड़ में चला गया था। इस घटना में सात यात्री घायल हो गये थे और जहाज के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications