स्टैंडिंग कमेटी में मनीष इन, अमर आउट, सिंघवी कैप्टन
जबकि सपा पार्टी की हैसियत से समिति में मौजूद अमर सिंह का पत्ता स्टैंडिंग कमेटी से कट गया है। जबकि अभिषेक मनु सिंघवी समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। आपको बता दें कि समिति का कार्यकाल 31 अगस्त 2011 को खत्म हो गया था,और आज इसका पुर्नगठन किया गया है। समिति की अगली बैठक 7 सितंबर को होगी।
आपको बता दें कि ये वो ही मनीष तिवारी है जिन्होंने अन्ना हजारे को सेना का भगोड़ा बताया था लेकिन बाद में उन्होंने सबके सामने माफी मांग ली थी। जबकि अमर सिंह जो कि कैश फार वोट में नामजद हो गये हैं इसके चलते और अब वो सपा सदस्य नहीं है इसके कारण बाहर किये गये हैं। उनकी जगह अब समाजवादी पार्टी का कोई दूसरा प्रतिनिधि समिति में भेजा जायेगा।
जबकि वहीं भाजपा ने भी अपने दो सदस्यों को समिति में भेजा है। जो दो नए सदस्य भेजे गये हैं, वो हैं कीर्ति आजाद और अर्जुन राम मेघवाल, जबकि पहले से ही भाजपा के दो सदस्य समिति में मौजूद है।













Click it and Unblock the Notifications