कैश फॉर वोट प्रकरण के जनक है अमर सिंह : दिल्ली पुलिस

जिन्होंने अमर सिंह के खिलाफ 80 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। पुलिस के मुताबिक अमर सिंह का ही दिमाग था कि फोट के बदले सासंदों को पैसे दिये जाये। और सांसदो के घर पैसे पहुंचाने के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, वो अमर सिंह की ही थी।
आपको बता दें कि 22 जुलाई 2008 में भाजपा के तीन सांसदों ने विश्वासमत से पहले लोकसभा में नोट की गड्डी लहराते हुए आरोप लगाया था कि उन्हें यूपीए सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए यह धन दिया गया है। ये प्रकरण भारतीय संसद के काले अध्यायों में दर्ज हैं। अमर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
अमर सिंह को लोकपाल के लिए बनी स्टैंडिग कमेटी से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अभी तक अमर सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिस पर दिल्ली पुलिस से सवाल-जवब किया गया है। और ये सवाल किया है सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल ने।












Click it and Unblock the Notifications