एक्‍स-रे से खुलेंगा पद्मनाभस्‍वामी मंदिर के छठे त‍हखाने में दफन राज

X-Ray to reveal Padmanabhaswamy secret chamber's wealth
तिरूअनंतपुरम। केरल के श्रीपद्मनाभस्‍वामी मंदिर का छठा और अंतिम तहखाना का रहस्‍य अब भी बरकरार है। तहखाने के छठे दरवाजे के अंदर का रहस्‍य अफवाहों के बाजार के साथ ही दफन है। अफवाहों का बाजार तो गरम है ही साथ ही साथ उसके अंदर का सच जानने के लिये लोग बेचैन भी हैं। कुछ भी समय पूर्व देव प्रश्‍नम की तरफ से यह घोषणा की गई थी कि अगर मंदिर का छठा तहखाना खोला गया तो विनाश हो जायेगा। इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी काफी हैरान और परेशान थी। मगर अब सुप्रीम कोर्ट ने रास्‍ता ढूंढ लिया है जिससे उसे यह पता चल सकेगा कि इस तहखाने के अंदर क्‍या है।

सुप्रीम कोर्ट के पैनल ने यह तह किया है कि छठे तहखाने को खोलने के लिये एक ऐतिहासिक पहल करना ही होगा। ऐसे में शुक्रवार से आधुनिक तरीकों के जरिये छठे तहखाने के राज को बाहर लाने की पहल शुरु की जा स‍कती है। इस नई और आधुनिक तकनीक का नाम एक्सरे एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कॉपी है। यही वो तकनीक है जिसके जरिए शायद ये पता चल जाए कि छठे तहखाने के अंदर क्या है। ये तकनीक बता सकती है कि आखिर छठे तहखाने के अंदर ऐसा कौन सा रहस्य है जिसकी वजह से त्रावणकोर राजपरिवार इसे खुलवाने के नाम से ही डर जा रहा है।

आपको बता दें कि एक्सरे एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कॉपी के जरिए एक्सपर्ट्स छठे दरवाजे पर एक्सरे किरणों की बौछार करेंगे। इसके बाद जब किरणें तहखाने के अंदर से वापस लौटेंगी तो वो स्पेक्ट्रम यानि सात अलग-अलग रंगों की शक्ल में होंगी। ठीक वैसी ही जैसे इंद्रधनुष में होता है। वापस लौटने वाले स्पेक्ट्रम के जरिए ये पता लग सकता है कि अंदर धातु यानि सोने, चांदी, हीरे जवाहरात हैं या फिर कुछ और है। इन किरणों का विश्लेषण करने के बाद ये पता चल जाएगा कि छठे तहखाने में खजाना है भी या नहीं।

इन सबके अलावा खास बात यह है कि इन सबके बाद भी यह एक विचारनीय मुद्दा है कि तकनीक के इस्‍तमाल के बाद कामयाबी मिलती है या नही। वहीं दूसरी तरफ देश के मश‍हूर जादूगर सामराज ने भी एक अनोखी पहल की है। सामराज चाहते हैं कि छठे तहखाने का राज पता करने के लिये सुप्रीम कोर्ट भी उन्‍हें एक मौका दे। उनका कहना है कि वह अपनी जादूई ताकत से अंदर के रहस्‍य को बाहर ला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+