जब बापू संसद के खिलाफ बोल सकते हैं तो मैं क्यों नहीं : किरण बेदी
नई दिल्ली। संसद के अपमान का दंश झेल रही सिविल सोसायटी की अहम सदस्य किरण बेदी ने अपने बचाव के चक्कर में एक और विवादित बयान दे दिया है। किरण बेदी ने टि्वटर पर टि्वट किया है कि जब देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ब्रिटिश संसद के खिलाफ बोल सकते हैं तो मैं क्यों नहीं। आखिर जो गलत है वो तो गलत ही रहेगा ना।
अपनी बात को सही साबित करते हुए देश की सशक्त महिलाओं में से एक किरण बेदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने 'हिंद स्वराज'के पेज नंबर 27 पर ब्रिटिश संसद के खिलाफ कहा था कि ब्रिटिश संसद ठीक तरह से काम नहीं करती है। तब तो कोई बवाल नहीं हुआ था लेकिन जब वो ही बात मैनें कह दी तो बवाल मच गया।
गौरतलब है कि कुछ सासंदो ने किरणबेदी को संसद की अवहेलना और विशेषाधिकार के हनन का आरोप लगाया है। रामलीला मैदान में अन्ना के अनशन के दौरान किरण बेदी ने संसद के खिलाफ कुछ टिप्पणी कर दी थी।













Click it and Unblock the Notifications