रालेगण सिद्धि में होगी अन्ना टीम की बैठक, हो सकता है उलट-फेर
नई दिल्ली। अभी-अभी एक बड़ी खबर देश में दूसरे गांधी कहे जाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धि से आ रही है। जहां अन्ना टीम की कोर बैठक होने वाली है जो कि 10-11 सितंबर होगी। इस मीटिंग में काफी उलटफेर हो सकता है।
वैसे आपको बता दें कि सिविल सोसायटी के दो सदस्य किरण बेदी और स्वामी अग्निवेश इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगे। क्योंकि किरण बेदी एक काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर होगी और स्वामी अग्निवेश से नाराज होकर टीम अन्ना ने उन्हें सिविल सोसायटी से हटा दिया है, क्योंकि स्वामी अग्निवेश पर आरोप लगा है कि उन्होंने फोन पर कपिल सिब्बल से बात करते वक्त अन्ना को पागल हाथी कहा था। इसलिए इस बैठक में कई नये चेहरे शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आपको बता दें कि कल अचानक डॉक्टरों ने अन्ना को छु्ट्टी दे दी थी। जिसके बाद अन्ना अपने गांव पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ है। अन्ना का स्वास्थ्य अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है इसलिए वो आज जनता को संबोधित नहीं करेगें लेकिन वो शाम की गणेश पूजा में जरूर शामिल होंगे।













Click it and Unblock the Notifications