मायावती के सुरक्षा सलाहकार बनेंगे करमवीर सिंह

Uttar Pradesh: Karamveer Singh may be appointed as the Chief Minister's security adviser
लखनऊ। प्रदेश के पुलिस मुखिया के पद से सेवानिवृत्त हुए करमवीर सिंह को मायावती के प्रति उनकी वफादारी का इनाम भले ही सेवा विस्तार के रूप में मिल पाया हो लेकिन अब उनको मुख्यमंत्री का सुरक्षा सलाहकार बनाए जाने की मुहिम तेज हो गयी है। सूत्रों की माने तो श्री सिंह जल्द ही मुख्यमंत्री सचिवालय में उनके सलाहकार के रूप में विराजमान होंगे।

मालूम को करमवीर सिंह पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से डीजीपी के पद पर तैनात थे तथा उन्होंने पद पर रहते हुए मायावती के कई मंसूबों को पूरा कराया। कहा जाता है कि करमवीर सिंह ने हमेषा ही मायावती की हां में हां मिलायी तथा हर मोर्चे पर मुख्यमंत्री का साथ दिया। उनके कार्यकाल में पुलिस पर कई आरोप लगे पुलिस कर्मचारी व अधिकारी विभिन्न प्रकार के अपराधों में लिप्त पाए गए बावजूद इसके करमवीर सिंह ने संयम से काम लेते हुए पूरे घटनाक्रम पर काबू पाया और मुख्यमंत्री को इससे बचाया।

उनके समय में सरकार पर विपक्षी राजनैतिक दलों ने आरोप लगाए लेकिन श्री सिंह ने आरोपियों को विभाग से हटाते हुए पुलिस की छवि सुधारने का पूरा प्रयास किया। इन सारी बातों को देखते हुए प्रदेष सरकार श्री सिंह को डीजीपी के पद पर ही सेवाविस्तार देना चाहती थी लेकिन अन्य पुलिस अधिकारियों के दबाव में सरकार ऐसा नहीं कर पायी लेकिन अब उन्हें मुख्यमंत्री का सुरक्षा सलाहकार बनाए जाने की योजना तैयार की गयी है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में उन्हें यह पद देकर मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठने का रास्ता साफ कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+