शक्की पति ने पत्नी की हत्या कर सास, साली को जख्मी किया

Delhi: Mistrustful young man stabbed wife and in laws
नई दिल्ली। पत्नी की चरित्र पर शक करनेवाले एक युवक ने पत्नी, सास और साली को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। तीनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खईमन (45) सपरिवार जैतपुर के खड्डा कालोनी में रहती है। उसकी बेटी मेहरूनिशा (26) आजकल मां के पास आई हुई थी।

उसकी शादी छह साल पहले गाजियाबाद निवासी काफिल (30) से हुई थी। काफिल कंप्यूटर का काम करता है और उसके दो बेटे हैं। सुबह काफिल पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। काफिल ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी मां और बहन शन्नों पर भी चाकू से हमला कर काफिल फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर शाम काफिल को गिरफ्तार कर लिया।

उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी केचरित्र पर शक था। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। करीब दस दिन पहले झगड़ा करने के बाद मेहरूनिशा अपने मायके आ गई थी। वह अक्सर उसे फोन कर वापस आने के लिए कह रहा था। लेकिन वह इससे इंकार कर रही थी। मंगलवार को वह उसे साथ लेने आया था। लेकिन इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+