'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीत आखिर जनता की हुई'
लखनऊ। अन्ना के अनशन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध नागरिकों ने शान्तिपूर्ण साधनों के माध्यम से निर्णायक लड़ाई जीती है। श्री शाही ने कहा कि श्री हजारे के अहिंसक आन्दोलन को कांग्रेस ने कुचलने का प्रयास तो किया लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकी। अहंकार में डूबी कांग्रेस को जनता के सामने झुकना ही पड़ा।
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से ही भ्रष्टाचार और घोटालों के विरूद्ध संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने कई अवसरों पर देश व प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भ्रष्टाचार के लिए तो पार्टी ने पुस्तक तक जारी की है और जनता के बीच सभाएं भी की गयी हैं। श्री शाही ने कहा कि पार्टी सशक्त लोकपाल बिल लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजग सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को भी शामिल करते हुए लोकपाल विधेयक पेश किया गया था। श्री शाही ने कहा कि भाजपा ने ही अन्ना की गिरफ्तारी का सड़क से संसद तक विरोध किया। संसद के दोनों सदनों में अन्ना के तीनों मुद्दों पर पार्टी ने सहमति जताई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने स्पष्टi रूप से कहा कि पार्टी भविष्य में भ्रष्टाचार, घोटाले और कालेधन को समाप्त करने के लिए हर प्रकार का संघर्ष करने के लिए दृढ़संकल्पित है।












Click it and Unblock the Notifications