बीपीएल सूची से नाम कटवा सकता है मोबाइल

इस बार ग्रामीण इलाकों के बीपीएल परिवारों के सर्वे में खासतौर पर मकान की स्थिति, भूमि की उपलब्धता, आजीविका का साधन, परिवार की शिक्षा, रंगीन टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, वाहन, कंबाइन मशीन और मोबाइल की उपलब्धता के साथ कुल 22 प्रश्न ग्रामीण लोगों के लिए तथा शहरी क्षेत्रों में योजना लाभार्थी, काम का अनुभव, तकनीकी कार्यो में दक्षता, जलापूर्ति की स्थिति, मल विसर्जन की स्थिति, घर में बच्चों की स्थिति, राष्ट्रीयता का प्रश्न सहित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इन्हीं बातों के आधार पर बीपीएल सूची में नामों को शामिल किया या हटाया जा सकता है सर्वे में शामिल यही घटक किसी व्यक्ति की पात्रता और अपात्रता को साबित करेंगे। सर्वे में पूछा गया हर एक प्रश्न बीपीएल सुविधाओं के लिए पात्रता और अपात्रता को प्रमाणित करेगा। इसके लिए विभाग ने सर्वे का प्रारूप तैयार कर लिया है।
इसी की तैयारी के लिए सोमवार को अधिकारियों ने मीटिंग भी की और संबंधित कर्मचारियों को सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया। उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगलवार से शुरू किए जा रहे सर्वे में जिले के 57 वार्डो और 316 गावों के बीपीएल कार्डधारकों के सही स्थिति का पता लगाने का काम 20 सितंबर तक किया जाएगा। दअरसल प्रशासन यह सर्वे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद करवा रहा है। जींद में सर्वे के बाद वहां कई मामले फर्जी पाए गए थे। ऐसे में प्रशासन बीपीएल में शामिल लोगों का दौबारा सर्वे करेगा।












Click it and Unblock the Notifications