उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर- ट्राली पर सवार होकर आई मौत, 8 मरे

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर मौत का यह दर्दनाक मंजर बाराबंकी जिले के सफेदाबाद क्षेत्र में सामने आया। हमारे संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लगभग 25 लोग उन्नाव से बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित महादेवा मंदिर मुंडन संस्कार के लिये आ रहे थे। सुबह 8 बजे के करीब सफेदाबाद के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार 8 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गये। आस-पास मौजूद लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया जहां 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications