नहीं मिलेगी माफी, ओमपुरी के खिलाफ दोनों सदनों में नोटिस

अन्ना हजारे के अनशन के दौरान उनके समर्थन में रामलीला मैदान पहुंचे ओमपुरी ने सांसदों को गंवार तक करार दे दिया था। ओमपुरी ने कहा कि सांसद वोटों के लिए शराब बांटते हैं, पैसे देते हैं ओर कंबल बांटते हैं। इन कड़ी टिप्पणियों के विरोध में जदयू के नेता शरद यादव और राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ा विरोध जताया था। इस मामले में सिविल सोसाइटी की सदस्य किरण बेदी के खिलाफ भी नोटिस भेजा जाएगा।
अपने बयान पर माफी मांगते हुए ओमपुरी ने कहा कि अन्ना हजारे के अनशन को 12 दिन हो गए थे। ऐसे में उनकी तबियत काफी खराब हो गई थी। जिस वजह से उन्होंने भावुक होकर इस तरह की टिप्पणी की थी। जिसकी मैं माफी मांगता हूं। ओमपुरी की टिप्पणी के खिलाफ सभी पार्टियों के सांसद एकजुट हो गए हैं। फिलहाल ओमपुरी अब अपनी सफाई में तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। सांसदों ने यह भी आरोप लगाया है कि ओमपुरी ने शराब के नशे में ये अपशब्द कहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications