मध्य प्रदेश में मल्टीनेशनल कंपनियों का होगा जमावड़ा

शिवराज सिंह चौहान चीन के दलियान शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इक्नॉमिक फोरम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन 14 से 16 सितम्बर तक चलेगा। इस सम्मेलन में चौहान भारत के विकास में मध्य प्रदेश के योगदान एवं उपलब्धियों को वैश्विक स्तर पर रखेंगे। इस मौके पर चौहान के नेतृत्व में पूरा एक दल जायेगा, जिसमें अर्थ, उद्योग एवं रोजगार विभाग के राज्य मुख्य सचिव पीके दाश, एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक विवेक अग्रवाल, ट्रीफैक के प्रबंध निदेशक प्रमोद कुमार दास भी जाएंगे।
यह दल बीजिंग और शंघाई में 16 से 19 सितम्बर के बीच एक कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें ये लोग कृषि, पर्यटन, तकनीकी, आदि के क्षेत्र में काम कर रहीं चीनी व अन्य अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने के प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications