अन्ना के अनशन टूटने का सभी पार्टियों ने किया स्वागत

अन्ना हजारे का अनशन टूटने की सबसे बड़ी राहत सरकार के प्रमुख दल कांग्रेस को मिली है। अन्ना के इस आंदोलन को पूरे देश में समर्थन मिला है। जिस वजह से कांग्रेस की पूरे देश में कड़ी आलोचना हुई थी। पिछले एक हफ्ते से कांग्रेस अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने की हरसंभव कोशिश कर रही थी। कांग्रेस की यह कोशिश आज आखिरकार रंग लाई।
संसद की कार्रवाई के दौरान सभी पार्टियों ने सदन में खड़े होकर अन्ना हजारे से अनशन तोड़ने की अपील की थी। अन्ना हजारे के अनशन तोड़ने का स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से बयान देते हुए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें खुशी है कि अन्ना हजारे ने अपना अनशन तोड़ दिया है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि हम लोग पिछले कई दिनों से चाहते थे कि अन्ना हजारे अपना अनशन तोड़ दें। अन्ना हजारे के अनशन तोड़ने का हम हार्दिक स्वागत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications