राजबब्बर हुए लापता, दीवारों पर लगे गुमशुदगी के पोस्टर

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेसी सांसद राजबब्बर के इलाके से गायब रहने के कारण मतदाताओं में काफी रोष व्याप्त है। मतदाताओं ने राजबब्बर के गुमशुदगी के पोस्टर इलाके में दीवारों पर चिपकायें हैं। आपको बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही यह पोस्टर दीवारों पर चिपकाया गया है मगर यह बेहद दिलचस्प है।
इस पोस्टर में एक तरफ अन्ना हजारे को अनशन करते हुए दिखाया गया है तो दूसरी ओर राजबब्र के फोटो के नीचे लिखा है कि लिखा है सांसद इन सब बातों से बेखबर है और इलाके से गुम हैं। ये पोस्टर जलेसर इलाके में ज्यादा दिखायी दे रहे हैं। फिलहाल सांसदों के प्रति इस प्रकार का रोष दिखाना कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी मतदाताओं ने अपने सांसद गोविंदा का पोस्टर इलाके में चिपकाया था।












Click it and Unblock the Notifications