मंदिर के पुजारी ने भगवान को लगाया चूना

Priest theft Rs. 1.5 Lakh from Temple
सिरसा। देशभर में मचे भ्रष्टाचार से अब मंदिर भी अछूते नहीं रहे, क्योंकि मंदिर पुजारी भी भ्रष्टाचार के रास्ते पर चल पड़े है। ऐसा ही एक मामला जिला सिरसा के शहर डबवाली में उजागर हुआ है। डबवाली शहर के एक टेलरमास्टर को स्वप्र में भगवान ने डेढ़ लाख रूपये दान देने को कहा, तो उसने वह दान अन्नपूर्णा मंदिर में दे दिया।

कुछ दिन उपरांत भगवान फिर स्वप्र में आए और कहा कि दान उन तक नहीं पहुंचा। इस पर टेलरमास्टर ने मंदिर के पुजारी को घेरा, तो उसने अपना गुनाह भरी पंचायत में स्वीकार कर लिया। राम नगर कालौनी निवासी टेलरमास्टर राम किशन मेहता (75) ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पूर्व उन्हें स्वप्र में बजरंग बली के दर्शन हुए और उन्होने मंदिर में दान देने का कहा और उसने अन्नपूर्णा मंदिर में डेढ़ लाख रूपए का दान कर दिया, मगर पिछले ही सप्ताह पुन: बजरंग बली ने स्वप्‍न में आकर दान राशी न पहुंचने का बताया।

इस पर अगले ही दिन राम किशन मेहता मंदिर पुजारी से मिले, तो भेद खुला कि पुजारी ने दान राशी दान पात्र में न ड़ालकर स्वयं रख ली थी, मामला प्रबंधक कमेटी (मंदिर) तक पहुंचा, तो पुजारी मान गए कि लालच वश उन्होने यह दान राशी दान पात्र में नहीं डाली। क्षेत्र में इस घटना की पूरी चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+