अन्‍ना के समर्थन में बंद रहे गुड़गांव के मॉल

Gurgaon Malls shut down to support Anna Hazare
गुडग़ांव। अन्ना हजारे एक आंधी में एक के बाद एक हर क्षेत्र के लोग अन्ना की आंधी में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को गुडग़ांव के मॉल पर भी अन्ना के आंदोलन का असर दिखा। मॉल यूनियन के कर्मचारियों ने दिल्ली के ट्रेड यूनियन से कॉल आते ही सभी मॉल को बंद करवा दिया।

गुरुवार को सुबह दिल्ली की ट्रेड यूनियन से कॉल आते ही सबसे पहले एमजीएफ मॉल के कर्मचारियों ने अपने-अपने शोरूम बंद कर दिए। इसकी सूचना मिलते ही डीटी मॉल के कर्मचारियों ने भी अपने-अपने शोरूम बंद कर दिए और बाहर आकर अन्ना जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। सभी कर्मचारी यहां से होकर सहारा मॉल पहुंचे और उसे बंद कराया।

उसके बाद एमजीएफ मेगा सिटी, ग्रैंड मॉल को भी बंद कराया गया। वहां से कर्मचारियों का झुंड दोबारा एमजीएफ मॉल लौटा। वहां रणनीति बनाकर सभी सेंट्रल मॉल गए और वहां धरना दिया व नारेबाजी की। इसके बाद सेंट्रल मॉल भी बंद हो गया। मॉलों में सिर्फ दुकानें ही नहीं बल्कि मल्टीप्लेक्स भी बंद रहे। एमजीएफ मॉल यूनियन के सदस्य ने कहा कि मॉल के सभी कर्मचारियों ने सरकार के रवैये के प्रति रोष जताते हुए खुद मॉल बंद करने का फैसला किया, थोड़ी देर बाद दिल्ली मॉल ट्रेड यूनियन से भी कॉल आ गया। अब मामला सिर्फ अन्ना का नहीं, देश के करोड़ों लोगों का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+