गुस्साया अन्ना समर्थक संसद परिसर में घुसा
दिल्ली।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे का आंदोलन उनके समर्थकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनका हर समर्थक किसी न किसी तरीके से यह बताना चाहता है कि वह इस आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ खड़ा है। ऐसा ही नजारा आज संसद परिसर के बाहर देखने को मिला। जब अन्ना का एक समर्थक संसद के बाहर बने सुरक्षा घेरे को तोड़कर संसद के परिसर में घुस गया। वह इंकलाब जिंदाबा, भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाता हुआ संसद परिसर की ओर चल पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर उससे पूछताछ की। id="toptextpromo">इस
शख्स का नाम मंजीत सिंह है। अन्ना का यह समर्थक अन्ना के अनशन की शुरुआत से ही रामलीला मैदान पर मौजूद था। यह समर्थक हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। अन्ना का यह समर्थक संसद में जनलोकपाल बिल पर राहुल गांधी के बयान से खफा था। उसका कहना है कि अन्ना हाजरे 11 दिन से अनशन पर बैठे हैं और सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अन्ना
हजारे के अनशन को लेकर अब उनके समर्थकों में चिंता पैदा हो रही है। जिस वजह से वे सांसदों का घेराव कर रहे हैं। कल भी अन्ना समर्थकों ने प्रधानमंत्री के घर के सामने प्रदर्शनक करके गिरफ्तारियां दी थीं। राहुल गांधी के बयान के बाद अन्ना हजारे के समर्थकों ने उनके घर के बाहर भी जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने यहां भी कई समर्थकों को गिरफ्तार किया।











Click it and Unblock the Notifications