सीएमओ हत्‍याकांड: 10 शहरों में सीबीआई छापे, सबूत मिले

Dr AK Shukla
लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने गुरूवार को लखनऊ, कानपुर, मुजफ्फरनगर व गुजरात के अहमदाबाद समेत दस शहरों में छापे मारे। राजधानी लखनऊ में मारे गए छापे में टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। टीम ने डा. बीपी सिंह के उसे कमरे को खुलवाया जो उनकी हत्या के बाद से ही बंद था।

सीबीआई अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व सीएमओ डा. एके शुक्ला के आवास पर छापा मारा जहां उन्हें एक कम्प्यूटर हार्ड डिस्क मिली जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियों होने की बात कही गयी। हार्ड डिस्क से कुछ डाटा हटाया गया जिसकी रिकवरी के लिए हार्ड डिस्क को प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की जा रही है।

सीबीआई ने सीएमओ कार्यालय के पांच लिपिकों के घरों पर भी छापा मार कर गहन पूछताछ की। इस दौरान टीम को कई जरूरी दस्तावेज मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया।

परिवार कल्याण विभाग में तीन-तीन चिकित्साधिकारियों की हत्या के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय और राज्य सरकार के आदेश के पर एनआरएचएम में हुए घोटाले की जांच कुछ कदम और आगे बढ़ी। जांच के क्रम में सीबीआई ने दस शहरों में छापे मारे हैं। सीबीआई अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व सीएमओ डा. ए.के. शुक्ला के आवास पर मारा। छापे के दौरान अधिकारियों ने एक कम्प्यूटर हार्ड डिस्क जब्त की जिसमें कुछ ऐसी जानकारियां होने की बात कही गयी जो इस मामले में प्रकाश डाल सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार हार्ड डिस्क से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हटाए जाने का शक जताया गया। ज्ञात हो कि डा. ए.के. शुक्ला को दो महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई की टीम ए.के.शुक्ला के पुत्र को अपने साथ कार्यालय ले गयी है ताकि हार्ड डिस्क के बारे में जानकारी ली जा सके। डा. शुक्ला के घर से बरामद हार्ड डिस्क को प्रयोगशाला भी भेजा जा सकता है ताकि उसमें से हटाए गयी जानकारियों की रिकवरी करायी जा सके।

छापे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और आपूर्ति कर्ताओं के आवास और कार्यालय पर मारे गये हैं। जिन कर्मचारियों के आवासों पर छापे मारे गए उसमें सौरभ माथुर, संजय आनन्द, पीसी वर्मा, अंसारी व गोवर्धन प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि यह सभी कर्मचारी डा. बीपी सिंह व डा. विनोद आर्या के काफी करीबी थे। सीबीआई एनआरएचएम में हुये घोटाले के अलावा परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद आर्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.पी. व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी योगेन्द्र सचान की जेल में हुई हत्या की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+