तीनों शर्त माने सरकार तो तोड़ दूं अनशन : अन्ना हजारे
अन्ना की तीन शर्त वो ही है जिन्हें वो पिछले दस दिनों से चिल्ला रहे हैं। कि राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति हो, काम ना होने पर कर्मचारी का वेतन कटे और छोटे कर्मचारी भी लोकपाल के दायरे में हो। इन तीनों बातों पर अन्ना ने पीएम से लिखित जवाब मांगा है। अगर वो देते हैं तो अन्ना अनशन तोड़ देगें।
हालाकि अन्ना ने आज संसद में उनके आंदोलन की तारीफ पर पूरे संसद का धन्यवाद किया है औऱ कहा है कि अभी भी उनको सरकार की नीयत सही नहीं लगती है क्या पता वो आगे से चारा डाल रही हो और पीछे से चूहे भेज दे। अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री आवास घेरने की बात कही है, इसलिए एहतीयातन दिल्ली पुलिस ने आज दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद कर दी है। ये स्टेशन हैं दिल्ली के खान मार्केट, जोरबाग, उद्योग भवन और रेस कोर्स । इन स्टेशनों को दोपहर तीन बजे से बंद कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications