अन्‍ना से घिरी कांग्रेस की जल्‍द कमान संभालेंगी सोनिया गांधी

Troubling by Anna, Sonia to rejoin Congress soon
दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की गैरमौजूदगी में कांग्रेस में नेतृत्‍व की कमी साफ नजर आ रही है। अन्‍ना हजारे के अनशन के दौरान भ्रष्‍टाचार मामले पर सरकार की बड़ी फजीहत हुई है। यह नेतृत्‍व क्षमता में कमी ही थी कि सरकार ने पहले अन्‍ना हजारे को गिरफ्तार करवाया और फिर उसी दिन ही उन्‍हें छोड़ने को राजी हो गई। अब अन्‍ना के हमलों से सरकार को निजात दिलाने के लिए खुद सोनिया गांधी जल्‍द ही पार्टी की कमान संभाल लेंगी। सोनिया गांधी अपनी सर्जरी के बाद से अमेरिका में अस्‍पताल में भर्ती हैं।

सोनिया गांधी की गैरमौजूदगी में पार्टी की कमान राहुल गांधी सहित 4 बड़े नेताओं को सौंपी गई थी। अनना हजारे के अनशन के दौरान जितना भी घटनाक्रम हुआ है उसमें राहुल गांधी भी कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाए हैं। पार्टी ने अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने के लिए अलग-अलग चेहरों को सामने किया है। लेकिन कोई भी इसमें कामयाब नहीं हो पाया है। अनशन के दौरान राहुल गांधी पूरी तरह से गायब रहे हैं।

अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी अन्‍ना हाजरे को चिट्ठी लिख चुके हैं। अन्‍ना हजारे के अनशन का आज 9वां दिन है इसके बावजूद भी सरकार इस मामले पर कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाई है। इस पूरे प्रकरण में सरकार के कुछ ऐसे फैसले सामने आए थे जिसमें यह संकेत मिल रहे थे कि इसमें सोनिया गांधी का हस्‍तक्षेप है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अरुण राय जो कि सोनिया गांधी की नजदीकी हैं उन्‍होंने भी अपना लोकपाल बिल ड्राफ्ट पेश करने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+