दिल्ली से अगवा किया, बुलंदशहर में हत्या कर जला दिया

Robbers after murdering businessman burned his dead body
नई दिल्ली। एक व्यापारी को दिल्ली से अगवा कर बुलंदशहर में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद बदमाशों ने व्यापारी केशव गौतम उनके शव को भट्ठे में जला दिया। वारदात के ढाई माह बाद पुलिस ने मामले में एक नाबालिग और एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से पीड़ित की लूटी गई इंडिका कार भी बरामद कर ली है।

केशव गौतम परिवार के साथ सी-6/32-ए कबीर नगर में रहता था। परिवार में पिता नत्थूराम के अलावा पत्नी संगीता और दो बच्चे हैं। केशव का इलाके में टूर एंड ट्रेवल का काम है। गत सात जून 2011 को एक शख्स ने केशव से उसकी इंडिका कार सिकंदराबाद जाने के लिए ली। केशव सवारी को लेकर खुद ही निकल गया। रात 10 बजे उसने संगीता को फोन कर बताया कि वह बुलंदशहर में है और सुबह तक दिल्ली पहुंच जाएगा। लेकिन केशव वापस नहीं लौटा। नौ जून को उसके पिता ने वेलकम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन कौशल नामक शख्स केशव को सिकंदराबाद ले जाने के बहाने हापुड़ ले गया। वहां से उसने दो लोगों को कार में बिठाया। बाद में कौशल सिकंदराबाद आया और उसने यहां से एक शख्स को बिठाया। इसके बाद सभी लोग बुलंदशहर देहात इलाके में चले गए। वहां कौशल ने कार और अन्य सामान लूटने के बाद अपने भाई जितेंद्र, एक नाबालिग किशोर, अपनी मां और अन्यों के साथ मिलकर केशव की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को भट्ठे में जला दिया। पुलिस ने कौशल की मां सीमा, उसके भाई जितेंद्र और नाबालिग को दबोच लिया है। पुलिस को कौशल और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने लूटी गई कार और अन्य सामान भी बरामद लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+