हरियाणा जनहित कांग्रेस अन्‍ना हजारे के साथ

Haryana Janhit Congress supports Anna Hazare
हिसार। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अन्ना की मांगे जनभावनाओं के अनुरूप हैं इसलिए सरकार को जन लोकपाल विधेयक में अन्ना टीम के सुझावों को मान्यता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हजकां का गठन प्रदेश की राजनीति से भ्रष्टाचार का खात्मा करके साफ-सुथरी छवि वाली सरकार देना है। इसलिए पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस लड़ाई में टीम अन्ना के साथ हैं।

वे अपने सेक्टर-15 स्थित आवास पर अन्ना के समर्थन में धरना देने के लिए रवाना हो रहे पार्टी की युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। युवाओं का नेतृत्व पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष दलबीर ब्यानाखेड़ा ने किया। युवाओं की टीम में मुख्य रूप से महेंद्र कुलडिय़ा, श्रवण पूनिया, कर्ण दलाल, रोहित ढाका, सतीश पूनिया, अर्जुन दलाल, धीरज राणा, विवेक शर्मा आदि सहित भारी संख्या में युवा शामिल थे।

जन लोकपाल विधेयक का मसौदा जन भावनाओं के अनुरूप बनाने और राजनीति व प्रशासनिक तंत्र में भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए पार्टी द्वारा 25 अगस्त को हिसार के फव्वारा चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में होने वाली इस भूख हड़ताल में पार्टी की जिला इकाई व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस चुनाव करवाने से डर रही है इसलिए चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव को लेकर हजकां पूरी तरह तैयार है। यह उपचुनाव हिसार क्षेत्र के लोगों को अपना चुनाव है और कांग्रेस व इनेलो उम्मीदवार दूसरे नंबर पर आने के लिए संघर्ष करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+