अन्ना और सरकार के बीच जल्द निकलेगा रास्ता

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार पर चर्चा करवाने के बारे में आश्वासन दे दिया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर अपनी बात रख सकता था लेकिन वे इस मुद्दे पर बहस से बचना चाहते थे और केवल भ्रमित करने के लिए सारा मामला किया गया। उन्होंने कहा कि वे निन्दा करने के आदि नहीं है लेकिन विपक्ष दल का रवैया 'चोर की दाढ़ी में तिनकाÓ की कहावत को चरित्रार्थ कर रहा था। हुड्डा ने कहा कि अच्छा होता कि विपक्ष सकारात्मक सुझाव देता लेकिन उनकी सोच को कोई बदल नहीं सकता। एक अन्य सरकार चौटाला परिवार के ट्रस्टों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचना नहीं चाहती, हाऊस कमेटी का गठन इस लिए किया गया है क्योंकि यह मामला सदन के तीन सदस्यों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि सदन की समिति जो भी सिफारिशें करेंगी उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विपक्षी विधायकों को नामित किये जाने संबंधी प्रश्र का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को काफी मौके दिये, लेकिन उनकी नीयत चर्चा करने की नहीं थी। अवैध कालोनियों को नियमित करने के मद्दे पर पूछे गये एक प्रश्र के उत्तर में हुड्डा ने बताया कि सर्वे करवाया जा चुका है और रिपोर्ट मिल चुकी है और इसमें लगभग 1320 कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के दृष्टिगत इनेलो ने सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने के संबंध में पूछे गये प्रश्र के उत्तर में हुड्डा ने कहा कि उन्हें इस बारे कोई सूचना प्राप्त नहीं है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ0 के के खण्डेलवाल, मीडिया सलाहकार सुन्दर पाल सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications